- गहोई महिला मंडल द्वारा आयोजित जन्माष्टमी महोत्सव में बच्चों ने जीते पुरस्कार
कोंच। गहोई महिला मंडल द्वारा शुक्रवार की देर शाम गहोई भवन में जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान राधा कृष्ण की झांकी, मटकी फोड़ एवं मटकी मुरली सजाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें प्रतिभागी बच्चों ने पुरस्कार जीते। मीना रावत की अध्यक्षता में संपन्न कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष की पत्नी मोंटी कुचया, मिथलेश डेंगरे, कमला रावत, आरती तरसौलिया अतिथि के रूप में मंचस्थ रहीं। उन्होंने राधा कृष्ण व राष्ट्रकवि मैथिली शरण गुप्त के चित्रों पर पूजन अर्चन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। आयोजित प्रतियोगिताओं राधा कृष्ण झांकी में अद्भुत गुप्ता-वैष्णवी गुप्ता प्रथम, इरा गुप्ता-इक्षा गुप्ता द्वितीय तथा आन्या गुप्ता-मानविक डेंगरे तृतीय स्थान पर रहीं। मुरली मटकी सजाओ प्रतियोगिता में कल्पना बिलैया ने प्रथम, कृतिका गुप्ता ने द्वितीय व इरा गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जन्माष्टमी नृत्य प्रतियोगिता में स्नेहा सुहाने, नेहा गुप्ता, ज्योति तरसौलिया ने अपनी मेधा का शानदार प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल में आरती तरसौलिया एवं मोंटी कुचया शामिल रहीं। इस मौके पर गहोई महिला मंडल की अध्यक्ष रजनी डेंगरे ने कहा, उनके संगठन का प्रयास है कि बच्चों को उनकी रचनात्मक अभिव्यक्ति और प्रतिभा प्रदर्शन के लिए उन्हें मंच प्रदान करना। महिला मंडल समय समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। संचालन स्नेहा सोहाने ने किया। कार्यक्रम में डॉ. नीता रेजा, डॉ. सरोज लोहिया, डॉ. सावित्री गुप्ता, सुमन सेठ, हेमप्रभा सोनी, ममता बेहरे, प्रिंसी कस्तवार, सरिता इंदुरखिया, अनीता, पारुल, मीना सेठ, पुष्पा कनकने, बबीता सोहाने, ज्योति नगरिया, नैंसी नगरिया, ज्योति वोहारे, ज्योति सेठ, रश्मि सेठ, छाया डेंगरे, वंदना बेहरे, सीमा लोहिया, अनुष्का सेठ आदि मौजूद रहीं।
