सामाजिक न्याय एवं किसान मंच के तत्वाधान में किसान सम्मेलन आज 


कोंच। किसानों की तमाम ज्वलंत समस्याओं को सामने लाकर उनका यथोचित निराकरण कराए जाने की मंशा से सामाजिक न्याय एवं किसान मंच के तत्वाधान में किसान सम्मेलन का आयोजन 24 अगस्त रविवार को सुबह 11 बजे से परमहंस इंटर कॉलेज देवगांव में किया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी देते हुए मंच के वरिष्ठ नेता अशोक पटेल सदूपुरा ने बताया, किसानों के इस सम्मेलन में मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जदयू के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश निरंजन भैयाजी, राष्ट्रीय महासचिव अकबाल पटेल, उपाध्यक्ष डॉ. अरुण पालीवाल, प्रवक्ता केदारनाथ सचान, प्रदेश महासचिव महेश परिहार व ओमप्रकाश साहू, उपाध्यक्ष राजकिशोर गुर्जर, जिलाध्यक्ष संतोष राजपूत बतौर अतिथि शामिल रहेंगे। उन्होंने अधिकाधिक संख्या में शामिल होने के लिए क्षेत्र भर के किसानों का आह्वान किया है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x