कोंच। एक महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति पर उसके साथ छेड़छाड़ और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।
कोतवाली क्षेत्र के अटा गांव निवासी अनुसूचित वर्ग की एक महिला ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 4 अगस्त को गांव के ही एक व्यक्ति ने उसके घर में घुसकर जातिसूचक गाली गलौज करते हुए उसके बीमार पति और स्वयं उसके साथ मारपीट की थी। इसकी शिकायत उसने पुलिस से की थी जिससे गुस्साया वह व्यक्ति 10 अगस्त की रात में फिर से उसके घर में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ कर मारपीट की। घर एवं मोहल्ले के लोगों को आता देख वह जान से मारने की धमकी देता हुआ मौके से भाग गया था। मामले को लेकर महिला ने पुलिस से कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।
छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाया महिला ने
