उरई जालौन। श्री घटिया वाले महावीर पाठकपुरा में जय महावीर सेवा समिति के तत्वाधान में इस वर्ष भी विशाल दंगल का आयोजन 2 व 3 सितम्बर को किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि यह परंपरा पिछले 50 वर्षों से अनवरत जारी है। इस ऐतिहासिक दंगल में देश के पांच राज्यों—दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से नामचीन पहलवान अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस बार दंगल का विशेष आकर्षण फ्री स्टाइल कुश्ती रहेगी। समिति महिला पहलवानों से भी संवाद कर रही है और उनके शामिल होने की पूरी संभावना है। आयोजन को सफल बनाने हेतु समिति के पदाधिकारी लगातार तैयारी में जुटे हैं। बाहर से आने वाले पहलवानों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था भी समिति द्वारा की जाएगी। कार्यक्रम का शुभारम्भ 2 सितम्बर मंगलवार को सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा करेंगे। वहीं 3 सितम्बर बुधवार को दंगल का समापन प्रदेश महामंत्री एवं एमएलसी भाजपा श्री सुभाष यदुवंश तथा नगर पालिका उरई अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय चौधरी के कर-कमलों से होगा। आयोजन में जिलाधिकारी राजेश पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। प्रेसवार्ता में समिति के पदाधिकारी सुशील अवस्थी एडवोकेट (अध्यक्ष), नीरज पाठक (प्रबंधक), संजय व्यास (कोषाध्यक्ष), प्रदीप दीक्षित, प्रमोद त्रिपाठी (मंत्री), जितेंद्र त्रिपाठी, गिरीश अवस्थी, धीरज बुधौलिया, इस्लाम मंसूरी, सचिन बाथम, चिट्टू बाथम, गोल्डन पाराशर, संजय पाठक, हरकिशोर गुप्ता, दीपेन्द्र सेंगर एवं राघवेन्द्र दीक्षित नवादा उपस्थित रहे। यह दंगल न सिर्फ खेल भावना को जीवित करता है, बल्कि भाईचारे और परंपरा को भी मजबूत करता है।
श्री घटिया वाले महावीर दंगल 50 वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाएगा महावीर सेवा समिति
