उरई-जालौन। सहकार भारती इकाई जालौन द्वारा संगठनात्मक एवं वैचारिक बैठक का भव्य आयोजन उरई स्थित स्वयंवर गेस्ट हाउस में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री अरविन्द दुबे, विशिष्ट अतिथि सतीश चन्द्र कठेरिया तथा अंचल अड़जरिया विभाग संयोजक उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र द्विवेदी के नेतृत्व में हुए इस आयोजन में लगभग 200 पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत सहकार भारती के संस्थापक लक्ष्मणराव ईनामदार एवं भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर माल्यार्पण से हुई। तत्पश्चात् अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र एवं बैज पहनाकर किया गया। संचालन जिला महामंत्री प्रेमकुमार पाठक ने किया। मुख्य अतिथि अरविन्द दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि सहकार भारती एक ऐसा संगठन है जहां बिना भेदभाव के समानता के साथ कार्य होता है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा सहकारिता मंत्रालय को अलग स्वरूप देना ऐतिहासिक कदम है। नयी सहकारिता नीति 2025-45 अगले दो दशकों तक देश के सहकार आंदोलन को नई दिशा देगी, जिसमें सहकार भारती की भूमिका अहम रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रकोष्ठ को आत्मनिर्भर व स्वावलम्बी बनाना आवश्यक है। विशिष्ट अतिथि सतीश चन्द्र कठेरिया ने कहा कि सहकार भारती का उद्देश्य समाज को आर्थिक रूप से मजबूत करना है। वहीं विभाग संयोजक अंचल अड़जरिया ने कहा कि बिना सहकार के समाज का विकास संभव नहीं है। इस अवसर पर उरई सहकारी क्रय-विक्रय समिति के सभापति हरेन्द्र विक्रम सिंह को संगठन प्रमुख पुरुषोत्तम दास गुप्ता द्वारा सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र द्विवेदी ने कहा कि सहकार भारती का मकसद सहकारिता को शुद्ध और मजबूत बनाना है। जिला महामंत्री प्रेमकुमार पाठक एवं संगठन प्रमुख पुरुषोत्तम दास गुप्ता ने महिलाओं को समूह बनाकर आर्थिक आत्मनिर्भरता हासिल करने पर बल दिया। महिला प्रकोष्ठ की प्रमुख रेखा सोनकिया, सरिता कुशवाहा एवं बहन महादेवी ने महिला सशक्तिकरण पर प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि महिलाएं अगरबत्ती निर्माण, सिलाई-कढ़ाई जैसे कार्यों से आत्मनिर्भर बन सकती हैं। गरिमा पाठक ने सहकार गीत प्रस्तुत कर माहौल भावविभोर कर दिया। उक्त आयोजित कार्यक्रम में सुमन गोस्वामी महिला प्रमुख, सरिता कुशवाहा सहमहिला प्रमुख, रेखा सोनकिया एचएसजी प्रमुख, रीना वर्मा गणेशगंज, सह-एसएचजी प्रमुख, रीना वर्मा तुलसीनगर, अनीता वर्मा, सह-एसएचजी प्रमुख, सीमा जादौन, गरिमा पाठक, शैलेन्द्री श्रीवास्तव, राना देवी, पूजा शुक्ला, विनीता कुशवाहा, महादेवी, दुर्गेश पांचाल, रानी दीक्षित, अर्चना शुक्ला, रानी प्रजापति, रचना दुवे, अर्चना गुप्ता, श्याम प्रताप सिंह, अखिलेश निरंजन, विनायक द्विवेदी, डॉ० अरूण द्विवेदी, विष्णु शर्मा, अजय तिवारी, अमित पाण्डेय, दिनेश मिश्रा, राजकुमार विश्वकर्मा, गनेश कुशवाहा, सुभाष दुवे, राहुल उपाध्याय, देवेन्द्र कुशवाहा, महेश पाण्डेय, अरूण प्रताप सिंह, शशिकान्त शर्मा, अवनीश द्विवेदी, गोपाल विश्वनोई, तिवारी जी, रवि बाथम, गुलाब सिंह यादव, कमलेश सैनी, मोहित एवं राहुल सैनी, धर्मेन्द्र शर्मा, नीरज श्रीवास्तव, राजेश गुप्ता, अतुल तिवारी, जितेन्द्र कुमार पाण्डेय प्रकोष्ठ प्रमुख, सोनपाली शर्मा, लाखन सिंह वैरागी पैक्स प्रमुख, रामनिवास शुक्ला, अतुल तिवारी, सैकड़ों लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
फोटो 11
सहकार भारती के संगठनात्मक एवं वैचारिक सम्मेलन में प्रदेश महामंत्री ने दिए नये टिप्स
