रामपुरा में पुलिया धसने से 40 गांवों का सम्पर्क टूटा

पुलिया में गिरने से महिला की मौत, सम्पर्क टूटने से लम्बा रास्ता तय कर रहे ग्रामीण

माधौगढ़ जालौन। रामपुरा में पुलिया के धंसने से आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है। यह पुलिया जगम्मनपुर स्टेट हाईवे को कुठौंद स्टेट हाईवे से जोड़ती थी। पुलिया को धसके हुए 6 माह के करीब का समय हो गया लेकिन विभाग ने कोई सुनवाई नही की। पुलिया के धंसने से सड़क पर 20 फुट गहरी और 20 फुट चौड़ी खाई बन गई है। इस हादसे में एक राहगीर महिला की गिरकर मौत हो गई। विभागीय अधिकारियों ने सुरक्षा के लिए सड़क के दोनों ओर मिट्टी के ऊंचे टीले बनाकर मार्ग को बंद कर दिया है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, पुलिया लंबे समय से जर्जर स्थिति में थी। उन्होंने कई बार संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों को इसकी मरम्मत के लिए कहा था। लगातार हो रही बारिश ने स्थिति और खराब कर दी। ग्राम लिड़ऊपुर के प्रधान संतोष सिंह सेंगर सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की लापरवाही से यह स्थिति बनी है। बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचाने में परेशानी हो रही है। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। किसानों को खेतों तक जाने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। जरूरी सामान की आपूर्ति भी बाधित हुई है। चंद समय की दूरी तय करने के लिए लम्बा रास्ता जाना पढ़ता है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x