खाटू श्याम महोत्सव का आयोजन 29 अक्टूबर को एसआरपी ग्राउंड में


कोंच। विगत वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी नगर में खाटू श्याम महोत्सव का भव्य आयोजन आगामी 29 अक्टूबर को एसआरपी इंटर कॉलेज ग्राउंड में किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी गईं हैं। महोत्सव आयोजन समिति की बैठक शनिवार देर शाम पागल श्याम प्रेमी परिवार के तत्वाधान में भगत सिंह नगर स्थित अभय सोनी के आवास पर संपन्न हुई जिसमें सभी श्याम प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बैठक में सर्वसम्मति से महोत्सव का अध्यक्ष पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता को बनाया गया है। पालिकाध्यक्ष ने कहा, यह आयोजन नगर में धार्मिक और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बनेगा। बैठक में महोत्सव की विस्तृत रूपरेखा तय की गई जिसके अनुसार 29 अक्टूबर की शाम खाटू श्याम का भव्य दरबार सजेगा, साथ ही भजन संध्या का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें सुदूर शहरों के प्रसिद्ध भजन गायक अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को आनंदित करेंगे। कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी सौंप दी गईं हैं। बैठक में राजेश राठौर, दिवाकर सोनी, रानू, हैप्पी अग्रवाल, निखिल अग्रवाल, गौरव पाटकार, रामजी सोनी, विक्रांत सोनी, सरोज सोनी, दीपिका सोनी परी, गोविंद सिंह कुशवाहा, सौरभ तिवारी, हरिशरण सोनी, शिवम अग्रवाल, अंशुल राठौर पिंकू निरंजन, छोटू मोंठ, उदय अग्रवाल, राहुलबाबू, राजा गोयल, देवेंद्र ठाकुर, चिराग, राजा सोनी, आयुष, रामनाथ राठौर, मोनू सोनी, अंकुश, डीके सोनी, श्याम बिहारी गुप्ता, नीरज मिश्रा, अजीत कुमार, पवन पाटकर, अभिषेक सोनी, सुमित अग्रवाल, मुकेश, अरुण, किशन सोनी, सनी यादव आदि रहे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x