जालौन। शनिश्चरी अमावस्या पर शनि धाम गुढ़ा न्यामतपुर पर भक्तों ने जाकर की पूजा अर्चना, शनि महाराज का अभिषेक किया गया तथा शनि चालीसा आदि के पाठ भी किए गए। इस दौरान सैकड़ो भक्तों ने मंदिर पर पहुंचकर माथा टेका ।
भादो मास की अमावस्या शनिवार के दिन पड़ने पर शनि मंदिरों पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी ।नगर में एकमात्र शनि धाम गुढ़ा न्यामतपुर में सुबह से ही भक्तों का मंदिर पर तांता लगना शुरू हो गया भक्तों द्वारा मंदिर पर अभिषेक किया गया, पूजन आदि भी किया गया। महंत बृजेश महाराज के नेतृत्व में देर रात्रि तक मंदिर पर पूजा अर्चना की गई भक्तों द्वारा प्रसाद भी वितरण किया गया। इस दौरान दीपक मित्तल, भूपेश बाथम, अनिल मिश्रा, चंद्रशेखर कुशवाहा, चंद्रभान मिश्रा के अलावा सैकड़ों भक्तों ने तेल आदि से अभिषेक कर पूजा अर्चना की।
शनिश्चरी अमावस्या पर शनि धाम पर किया गया हवन पूजन
