शपथ ग्रहण समारोह में आ सकते है डिप्टी सीएम

उरई जालौन। आज प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के नेतृत्व में आगामी सितंबर माह में उरई में होने बाले विशाल व्यापारी सम्मेलन एवं भव्य शपथ ग्रहण समारोह हेतु उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने हेतु उन्हें एक पत्र जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता के नेतृत्व में दिया गया। उनसे कार्यक्रम से संबंधित विस्तृत चर्चा हुई जिस पर उप मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में आने का पूरा आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री अरुण त्रिपाठी, जिला महामंत्री संजीव सिपौल्या, प्रदीप द्विवेदी, जिला महामंत्री संगठन बबलू दुबे, जिला उपाध्यक्ष श्री मती डॉ प्रज्ञा राजपूत, जिला मंत्री सौरभ अवस्थी, अभिषेक दीक्षित, हर्ष राजपूत एवं रामकुमार तिवारी उपस्थित रहे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x