उरई जालौन। उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 13 सितम्बर 2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता सुनिश्चित करने के लिए सचिव/अपर जिला जज, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती पारुल पंवार की अध्यक्षता में समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक माननीय जनपद न्यायाधीश श्री अचल सचदेव के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई, जिसमें चकबन्दी, समाज कल्याण, जिला दिव्यांग सशक्तिकरण, बांट-माप तथा जिला पूर्ति विभाग के अधिकारी शामिल रहे। सचिव श्रीमती पारुल पंवार ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला दीवानी न्यायालय उरई एवं बाह्य स्थित न्यायालयों में किया जाएगा। इसमें चकबन्दी, समाज कल्याण, दिव्यांग सशक्तिकरण, बांट-माप एवं पूर्ति विभाग से संबंधित परिवाद, सिविल वाद सहित विभिन्न प्रकार के मामलों को अधिक से अधिक नियत किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से परिणामोन्मुखी व सार्थक प्रयास करने की अपेक्षा की। बैठक में खाद्य एवं रसद विभाग से हाकिम सिंह तथा समाज कल्याण/दिव्यांग विभाग से देवेंद्र कुमार त्रिवेदी उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी हेतु समन्वय बैठक सम्पन्न
