6 सेमी प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ कर यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से आधा मीटर ऊपर पहुंचा


कालपी जालौन। सोमवार को भी दिन भर यमुना नदी के जल स्तर 5 – 6 सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ोतरी होती रही। दोपहर को जल स्तर खतरे के निशान से आधा मीटर ऊपर पहुंच गया है। जल स्तर के बढ़ने से तटवर्ती क्षेत्रों में प्रशासन तथा राजस्व विभाग जुटा रहा। विभागीय सूत्रों के मुताबिक 23/24 अगस्त की रात को करीब 2 वजे से जल स्तर बढ़ने का जो सिलसिला शुरू हुआ। वह सोमवार को भी दिन भर जारी रहा। केंद्रीय जल आयोग केंद्र कालपी के प्रभारी रूपेश कुमार के मुताबिक रात से लेकर रविवार को जहां 40 – 45 सेंटीमीटर प्रति घंटा के हिसाब से जल स्तर में बढ़ोतरी हुई थी वहीं सोमवार को 5- 6 सेमी की रफ्तार से वृद्धि होती रही। स्मरण हो कि यमुना नदी का कालपी में खतरे का लाल निशान 108 मीटर पर दर्ज है। जबकि चेतावनी प्वाइंट 107 मीटर पर है। सोमवार की दोपहर को जल स्तर खतरे के निशान को पार करके 108.40 मीटर पर पहुंच गया है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक यमुना नदी का जलस्तर सोमवार की रात तक बढ़ेगा तथा बाद में स्थिर होने की सम्भावना है। उल्लेखनीय हो कि पिछले तीन सप्ताह के दौरान दूसरी बार यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x