कालपी जालौन। क्षेत्रीय विधायक विनोद चतुर्वेदी ने यमुना नदी में पुनः आई बाढ़ के बाद प्रभावित क्षेत्र का घूम घूम कर दौरा किया।यमुना पट्टी के प्रभावित क्षेत्र में पहुंचकर लोगों को उनके नुकसान का शासन स्तर से उचित मुआवजा दिलाए जाने की बात कही।
मालूम हो कि दिनांक 23/24 अगस्त की रात से यमुना नदी के उफनाने का सिलसिला शुरू हुआ था। सोमवार को जल स्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। इसी को दृष्टिगत रखते हुये
विधायक विनोद चतुर्वेदी ने समाजसेवियों मनोज चतुर्वेदी,शिव बालक सिंह यादव आदि के साथ विहारी घाट में पहुंच कर यमुना नदी की बाढ़ का निरीक्षण किया। इसी दौरान उन्होंने यमुना नदी के तटवर्ती इलाकों का जायजा लिया।
उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे चल रहा है। जिसमें किसानों के खेती के हुए नुकसान एवं कच्चे मकान जो वाढ़ में क्षतिग्रस्त हुए हैं उन्हें मुआवजा दिलवाया जाएगा।
क्षेत्रीय विधायक ने यमुना नदी की बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण किया
