ग्रामीण क्षेत्रों में चर्चा का विषय बनी मध्यरात्रि में आसमान में उड़ती रंग बिरँगी लाइट्स
दैनिक भास्कर।ईटो।ग्रामीण क्षेत्रों में आजकल रंग बिरंगी लाईट्स आसमान में रात्रि के समय उड़ती हुई नजर आ रही है ग्रामीणों के मुताबिक ड्रोन की लाइट बताई जा रही ग्रामीण क्षेत्रों की जनता का मानना है कि ड्रोन दिखाकर घटना को अंजाम दिया जा रहा है अफवाहों में घटना का ज़िक्र किया जा रहा है जबकि किसी घटना की ठोस्ता का प्रमाण अभी तक नही हुआ आम जनता दहशत में है लोग रात्रि के वीडियो बनाकर भी सोशल मीडिया पर पोस्ट्स कर रहे हैं
ड्रोनों की सुगबुगाहट से लोग रात भर जागने को मजबूर हैं! आखिर इन ड्रोनों का क्या कारण है और इन ड्रोनों को कौन आपरेट कर रहा है क्या हकीकत है या अफवाह है यह जांच का विषय है! किसानों को दोहरी चिंता सता रही है कि कहीं रात में फसल रखवाली के दौरान चोर धावा न बोल दे और कही इधर घर खाली न कर दे! जब तक ड्रोन का कारण स्पष्ट नहीं होता है अथवा ड्रोन आपरेट करने वाले लोग पकड़े नहीं जाते हैं तब तक लोग चिंतित ही रहेंगे! जनता पुलिस प्रशासन का सहयोग देने के लिए तैयार है! आज ग्रेट इण्डिया महासभा ने सम्पूर्ण विषय को लेकर थानाध्यक्ष गोहन को ज्ञापन दिया जिसमें आम जनता में शांति का माहौल कायम हो और सत्यता की जानकारी प्राप्त हो वास्तिवकता से जनता रूबरू हो और कानून में पब्लिक की आस्था बनी रहे ज्ञापन देने गए पदाधिकारियों ने थानाध्यक्ष के समक्ष विषय रखा तो थानाध्यक्ष ने बताया कि यह हवाई जहाज की लाइट्स है मैन स्वयं जाकर कईं ग्रामों में जनता को अवगत कराया है और जिन जगहों से डायल 112 पर सूचना प्राप्त हुई वहाँ पर डॉयल 100/112 के अधिकारियों ने ग्रामीणों को सान्त्वना दी कि किसी भी प्रकार का भृम न फैलाये अफवाहों पर ध्यान न दे बहुत जल्द प्रशासन हर गाँव जा जाकर हकीकत से रूबरू करवाएगा!
इस मौके पर ग्रेट इण्डिया महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लवकुश लम्बरदार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पवन मुखिया,व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष अमित सोनी,संजय गोस्वामी साथ रहे!
