15841 मतदाता चिन्हित किए गए
कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी :संजय
उरई दैनिक भास्कर। प्रशासन ने पंचायत चुनाव की तैयारिया तेज कर दी है। संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची तैयार करके उनकी जांच शुरू करदी गई है। 15 हजार 841 ऐसे मतदाता चिन्हित किए गए हैं जिनके नाम दूसरी ग्राम पंचायत की मतदाता सूची में भी शामिल है। बीएलओ को इनके सत्यापन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अगले वर्ष पंचायत चुनाव संभावित है। पंचायत चुनाव बहुत हु महत्वपूर्ण चुनाव माना जाता है इसलिए इसकी तैयारी भी व्यापक रूप से की जाती है। जिला प्रशासन ने पंचायत चुनाव को लेकर कमर कस ली है। इस समय मतदाता सूची दुरुस्त की जा रही है।चुनाव आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची में ऐसे नाम चिन्हित किए जा रहे हैं जिनके नाम अन्य ग्राम पंचायत की सूची में भी शामिल है। इन नाम को संभावित डुप्लीकेट मतदाता का नाम दिया गया है। जनपद में नो ब्लॉकों में 15841 संभावित डुप्लीकेट मतदाता चिन्हित किए गए। उनके नाम कई सूचियो में पाए जा रहे हैं। विस्तार पूर्वक इनकी जांच के लिए बीएलओ को निर्देशित किया गया। जो संभावित डुप्लीकेट मतदाता चिन्हित किए गए हैं उनमें कुठौंद ब्लॉक में 16474 कदौरा ब्लॉक में 24837 कोच ब्लॉक में 14323 जालौन ब्लॉक में 12461 डकोर में 25500 नदी गांव में 22979 महेवा ब्लाक में 13127 मतदाता जांच के दायरे में है। माधवगढ़ में 12677 रामपुरा ब्लॉक में 8403 मतदाता संभावित डुप्लीकेट वोटरों के रूप में चिन्हित किए गए। संबंधित बीएलओ को निर्देशित किया गया है कि वह चिन्हित किए गए मतदाताओं की विस्तार पूर्वक जांच करें ।सत्यापन में जो तथ्य सामने आए उसके अनुरूप कार्रवाई की जाए। सामान्य रूप से जो ग्राम पंचायत में वह निवास करते हो वही की सूची में उनका नाम रखा जाए अन्य जो सूची में उनका नाम हो उसे हटाया जाए।

अपर जिलाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि जांच के लिए जो समय निर्धारित किया गया हैं उसके अनुरूप टीमों को काम करना है। उन्हें स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इनसेट
आधार कार्ड का चार नंबर अंकित जाएगा
एक ही ब्लाक की सूची में जिन मतदाताओं के नाम समान होंगे उनकी भी जांच की जाएगी। मतदाता के पिता,पति,माता और लिंग जांच में अगर समान पाया जाता है तो उनकी गहराई से जांच की जाएगी। जांच में सही पाए जाने पर उनके आधार कार्ड के आखिरी के चार नंबरों का उल्लेख किया जाएगा ताकि उनका नाम अपमार्जन न हो सके।
खंड विकास अधिकारियों को बनाया गया नोडल अधिकारी
समान नाम वाले मतदाताओं की जांच के लिए जो बिंदु निर्धारित किए गए हैं वह काफी महत्वपूर्ण है। जांच तथ्य परक हो और पारदर्शिता बनी रहे उसके लिए संबंधित खंड विकास अधिकारियों को नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। समय पर वह बनाई गई टीमों के कार्यों की समीक्षा करेंगे। इस काम में जो टीमें लगाई गई है उन्हें पूरी सतर्कता के साथ काम करने के लिए कहा गया है।
फोटो 13 व 14
फोटो परिचय- जानकारी देते अपर जिलाधिकारी संजय कुमार,ब्लाक बार तैयार की गई सूची
