फोटो कोंच1-मृतक अशोक की फाइल फोटो

कोंच। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार एक किसान को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। किसान कोंच से अपने गांव खैरी जा रहा था। तभी कोंच-कैलिया मार्ग पर खैरी रोड के पास टक्कर मार दी।
कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम खेरी निवासी किसान अशोक सविता (50) मंगलवार को अपने किसी काम से उरई गए थे। उन्होंने अपनी साइकिल कोंच में खड़ी कर दी थी और वह बस से उरई गए थे। लौटते समय उन्होंने कोंच से साइकिल उठाई और वापस अपने गांव की ओर चल दिए, तभी कोंच-कैलिया मार्ग पर खैरी मोड़ के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची यूपी 112 के पीआरबी कर्मियों ने उसे उठाकर गाड़ी से सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के दो लड़के किशन व अंकुश हैं। सूचना पर पहुंची कैलिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।