किशोरी के साथ मौसेरे भाई ने की अश्लील हरकतें, पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट

* कुछ दिनों पहले घर आकर युवक ने की थी अश्लील हरकत, बना रहा था शादी का दबाव

कोंच। कुछ दिन पहले अपने मौसा के यहां आए युवक ने अपनी मौसेरी बहन के साथ अश्लील हरकत कर डाली और उसपर शादी करने का दबाव बनाने लगा। किशोरी ने पूरा मामला पिता को बताया तो उन्होंने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।

कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी जिसमें बताया कि 15 नवंबर को उसके यहां साढू का लड़का रहने आया था, तभी उसने उसकी नाबालिग पुत्री के साथ अश्लील हरकत कर दी और उसके अश्लील वीडियो बना लिए। कुछ दिन बाद घर जाकर उसकी बेटी को शादी के लिए ब्लैक मेल करने लगा। बेटी ने मना किया तो उसे धमकी देने लगा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर झांसी जिले के चिरगांव तहसील के रहने वाले युवक असलम खां के खिलाफ छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x