फोटो कोंच1-मृतक अनीता की फाइल फोटो

* शनिवार रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने हुए हादसे में छह लोग घायल हुए थे
कोंच। शनिवार की रात सीएचसी के पास हुए सड़क हादसे के घायलों में सोमवार को एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। उसने झांसी मेडिकल कॉलेज में आखिरी सांस ली। इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों समेत छह लोग घायल हुए थे जिन्हें उपचार के लिए झांसी और कानपुर ले जाया गया था।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच के सामने शनिवार रात सड़क पर दौड़ रही दूध लदी पिकअप का टायर फटने के बाद उसने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मारी थी। हादसे में छह लोग राजकुमारी 52, अनीता 55, शालू 40, वैभव 15, अनिल 55 तथा ई-रिक्शा का ड्राइवर मंगलसिंह 35 बुरी तरह घायल हुए थे। घायल राजकुमारी को कानपुर ले जाया गया था जहां उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है, जबकि शेष घायलों को झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। इन घायलों में अनीता की सोमवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। पिकअप का ड्राइवर फिलहाल पुलिस हिरासत में है।