एड्स को लेकर एनसीसी कैडेट सड़कों पर उतरे, लोगों को किया सचेत

फोटो कोंच4-रैली निकालते एनसीसी कैडेट्स 

कोंच। 58 बटालियन एनसीसी उरई के सीओ एसके सिंह के निर्देशन में एनसीसी कैडेटों व विद्यार्थियों द्वारा नगर में सोमवार दोपहर विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता रैली निकाली गई। रैली कॉलेज से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए मार्कंडेयश्वर तिराहा पहुंची। विद्यालय के प्रधानाचार्य आशीष पोरवाल ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। एनसीसी प्रभारी विजय वर्मा व हवलदार ओम बहादुर थापा की देखरेख में कैडेटों और विद्यार्थियों ने एड्स जागरूकता संबंधी बैनर, पोस्टर एवं स्लोगन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। ‘एड्स से बचाव ही समाधान’, ‘जानें, समझें और जागरूक बनें’ जैसे नारों के साथ बच्चों ने समाज को संदेश दिया कि बीमारी से बचाव के लिए जानकारी अत्यंत आवश्यक है। प्रधानाचार्य आशीष पोरवाल ने कहा कि एड्स के प्रति लोगों को जागरूक करना सभी की जिम्मेदारी है। समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को इसके कारण, लक्षण और बचाव के तरीकों की जानकारी देना बेहद जरूरी है। इस दौरान अतुल कुमार, अवनीश लोहिया, सुरेश गुप्ता, उदयचंद्र, जितेंद्र कुमार, नंदन कुमार, नरेंद्र परिहार, मैथिली निरंजन, भरत, अभिषेक, सलमान, अभिमन्यु, विनय, विशाखा, कशिश, नव्या, रश्मि आदि मौजूद रहे

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x