संविधान दिवस पर आयोजित ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

फोटो परीचय- परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान पाने वाले छात्र वात्सल्य पाठक, सुहानी व कल्पना

विजेताओं को मानवाधिकार दिवस पर किया जाएगा सम्मानित

उरई जालौन। भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के बैनर तले 26 नवंबर 2025 को संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित संवैधानिक एवं राजनैतिक जागरूकता ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। परिणाम की जानकारी जिला प्रभारी एडवोकेट संजीव कुमार दीक्षित ने दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर बुंदेलखंड विधि महाविद्यालय के छात्र वात्सल पाठक, डीवीसी डिग्री कॉलेज की छात्रा सुहानी तथा डीवीसी डिग्री कॉलेज की ही जंतु विज्ञान की छात्रा तृप्ति तिवारी ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। सृष्टि भास्कर ने द्वितीय स्थान और कल्पना ने तृतीय स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 

एडवोकेट दीक्षित ने बताया कि प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को 10 दिसंबर 2025 को विश्व मानवाधिकार दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि मानवाधिकार विषय पर द्वितीय ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन 09 दिसंबर 2025 को प्रातः 11:00 बजे से 12:00 बजे तक किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों का सम्मान भी 10 दिसंबर को ही किया जाएगा। जिला प्रभारी ने बताया कि प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी जिला प्रमुख, युवा संरक्षण समिति सतेन्द्र गुप्ता को सौंपी गई है। छात्र प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीकरण https://quizzory.in/id/69206fd7381670753f8ae926 पर कर सकते हैं

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x