शिव महापुराण की विशाल कलश यात्रा निकली

जालौन से ब्रजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट

0- कलश यात्रा में देवी देवताओं की जीवंत झांकियां आकर्षण का केंद्र रही
जालौन । शिव महापुराण कथा की रविवार को नगर में विशाल कलश यात्रा आयोजकों द्वारा निकाली गई, इस कलश यात्रा में पहली बार देवी देवताओं की जीवंत झांकियां निकाली गई जो आकर्षण का केंद्र रही। नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए लक्ष्मी नारायण मंदिर पुरानी गल्ला मंडी में इसका समापन किया गया।
लक्ष्मी नारायण मंदिर पर प्रतिवर्ष धार्मिक आयोजन होते हैं इस बार आयोजकों द्वारा शिव महापुराण की कथा का आयोजन कराया जा रहा है, जिसकी रविवार को विशाल कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा पुरानी गल्ला मंडी स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर से प्रारंभ हुई, और छोटी माता मंदिर बड़ी माता, द्वारकाधीश मंदिर से होते हुए पानी की टंकी तहसील रोड से काली माता मंदिर से कोतवाली रोड होते हुए पेट्रोल पंप के हनुमान मंदिर देवनगर चौराहे से लक्ष्मी नारायण मंदिर पहुंची जहां कलश यात्रा का समापन किया गया । इस कलश यात्रा में हनुमान जी, गणेश जी, शिव पार्वती, राधा कृष्ण, राम जानकी आदि देवी देवताओं की जीवांत झांकियां भी निकल गई जो दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रही ।पहली बार कलश यात्रा भव्य और आकर्षित निकाली गई यह नगर में आम चर्चा बनी है, इस दौरान भक्ति गीतों पर भी भक्त जमकर थिरकते नजर आए । इस मौके पर दीपक मित्तल ,पूर्व अध्यक्ष गिरीश गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष नेहा पुनीत मित्तल, सभासद मलखान दोहरे, राजा सिंह , पुष्पेंद्र यादव ,नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल, श्याम जी गुप्ता, राम जी, वाचस्पति मिश्र ,अनुराधा, विमिला ,नेहा, राम मूर्ति आदि सैकड़ो की संख्या में भक्त मौजूद रहे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x