
पोलियो एक संक्रामक बीमारी है जो पोलियो वायरस से फैलती है,विनोद कुमार
दो बूंद हर बार पोलियो पर जीत रहे बरकरार,उपेंद्र गौतम
दैनिक भास्कर कदौरा। जालौन पल्स पोलियो अभियान के तहत कस्बे में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजन का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख के प्रतिनिधि उपेंद्र गौतम ने फीता काटकर किया इस दौरान बच्चों को पिलाई जाएगी जिसमे डॉक्टरों की टीम सहित अन्य लोग मौजूद रहे। गौरतलब है कि रविवार सीएचसी के प्रांगण में पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की गई इस दौरान सीएचसी प्रभारी विनोद कुमार ने बच्चों को दवा पिलाकर बूथ दिवस का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हो चुकी है जिसके तहत शून्य से पांच साल तक के बच्चों को दो बूंद पोलियो की दवा पिलाई जा रही है उन्होंने आगे बताया कि पोलियो एक संक्रामक बीमारी है जो पोलियो वायरस के संक्रमण से होती है। यह वायरस संक्रमित व्यक्ति के मल या दूषित भोजन, पानी के जरिए फैलता है वायरस शरीर में प्रवेश करने के बाद व्यक्ति के तंत्रिका तंत्र (मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी) पर हमला करता है, जिससे कुछ मामलों में स्थायी लकवा या मृत्यु भी हो सकती है। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मी देवी, प्रतिनिधि उपेंद्र गौतम, सीएचसी प्रभारी विनोद कुमार, शैलेन्द्र बीपीएम, फार्मासिस्ट रमेश तिवारी, इंद्रजीत, प्रियंका, सबीना आदि मौजूद रहे।