बच्चो को पोलियो की दवा पिलाकर किया जागरुक

रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कालपी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ दिनेश गुप्ता के नेतृत्व में कालपी के अलग-अलग 33 बूथों में पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान 5870 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर जागरूक किया।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ दिनेश गुप्ता ने बताया कि 0 से 5 वर्ष की उम्र तक के बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाने का अभियान 14 दिसम्बर से शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि पहले दिन रविवार को कालपी नगर के अलग-अलग विद्यालयों तथा सार्वजनिक स्थानों में 33 जगह पर पोलियो बूथ स्थापित करके बच्चों को दवा पिलाई गई। ‌जबकि स्वास्थ्य कर्मचारियों की टटीमों के द्वारा सोमवार से घर-घर में पोलियो की दवा पिलाने के लिए 5 दिनों तक अभियान चलाया जाएगा। जिसके लिए 32 टीमों का गठन किया गया है, टीम में आशा बहू, एएनएम एवं स्वास्थ्य कार्यकत्री शामिल रहेंगे। उन्होंने बताया कि 0 से 5 वर्ष की आयु के शत प्रतिशत बच्चों को 12 हजार बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उपजिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के मुताबिक जीरो से 5 वर्ष की आयु का कोई भी बच्चा पोलियो की दवा पीने से छूटना नहीं चाहिए। इसके लिए पुख्ता इंतजाम किया गया है। इसमें किसी भी प्रकार की हीला हवाली को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चिकित्सा अधिकारियों डॉक्टर विशाल सचान, डॉक्टर शेख शहरयार ,डॉक्टर अशोक कुमार चक ने घूम घूम कर पोलियो बूथों का निरीक्षण किया।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x