जालौन से ब्रजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट
जालौन। उरई रोड पर जालौन से लगभग 4 कि.मी. दूरी पर नगर पालिका द्वारा बनाए जा रहे गेट पर रेडियम लगवाये जाने की मांग नगर के समाज सेवियों ने जिलाधिकारी से की।अशफाक राइन, बब्लू, प्रधुम्न दीक्षित आदि ने जिलाधिकारी राजेश कुमार पाडेय को एक मांग पत्र सोपते हुये बताया कि जालौन से उरई रोड पर लगभग 4 किलोमीटर दूर नगर पालिका द्वारा एक गेट का निर्माण कराया जा रहा है,यहाँ डायर्वजन होने से आये दिन यहाँ सडक हादसे होते है और अब सर्दी का मौसम है तथा कोहरा और अंधेरा अधिक रहता है, जिसके कारण रात्रि के समय मार्ग स्पष्ट दिखाई नहीं देता और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।अगर यहा रेडियम लग जायेगा तो डायर्वजन तथा सडक स्पष्ट नजर आयेगी, जिससे सडक हादसा होने की संभावना कम होगी।