संघ कार्यकर्ताओं द्वारा जनसंपर्क, हर कर हिंदू के घर मे पहुँचाया भारत माता का मानचित्र

जालौन से ब्रजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट

जालौन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जालौन नगर में संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा व्यापक और ऐतिहासिक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। संघ कार्यकर्ताओं ने नगर में घर-घर जाकर भारत माता का मानचित्र एवं विचार पत्रक वितरित किए।अभियान का मुख्य उद्देश्य संघ के शताब्दी वर्ष के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना तथा राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना को और अधिक सशक्त करना है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सक्रिय कार्यकर्ता सीताराम, शशिकांत वर्मा, सहित अन्य स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह, समर्पण और अनुशासन के साथ सहभागिता की।नगर मे कुल 6 बस्तियों का गठन किया गया है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x