घने कोहरे के साथ सर्दी का कहर शुरू

जालौन से ब्रजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट

जालौन। सर्दी तथा कोहरे का कहर गुरुवार से शुरू हो गया,पूरे दिन सूर्य भगवान के दर्शन को लोग तरसते नजर आये,लोग ठंड और कोहरे से बचने के लिये घरों में दुबके रहे। बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा,गर्म कपड़े आदि की दुकानों पर लगी भीड़ तो वहीं किसानों ने भी कोहरे को लेकर जताई खुशी। दिसंबर का महीना लगभग आधा बीत जाने के बाद सर्दी कम पडने से लोगों को चिंता सता रही थी तो वहीं किसान भी फसलों को लेकर चिंतित थे, लेकिन गुरुवार को सुबह जब लोग जागे तो घना कोहरा और सर्दी को देख लोग घरो से निकलने के लिये सोचने को मजबूर हो गये, इस सर्दी से किसानों ने अपनी खुशी जाहिर करते हुये कहा कि सर्दी पडने से फसले अच्छी उपज देगी। इतना ही नहीं अधिक सर्दी होने से बुजुर्ग और बच्चे जरुर अपने घरों में रहे, कुछ लोगों ने अलाव जला कर अपने को सर्दी से बचने की कोशिश की।घने कोहरे के चलते ज्यादातर लोग घरों में।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x