जालौन से ब्रजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट
जालौन। वृद्ध को बचाने के चक्कर में बाइक चालक फिसला, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुआ। राहगीरो की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया जहां गंभीर हालत देखते हुए उसे संस्थान के लिए रेफर किया गया। कुँवरपुरा निवासी रामलाल शुक्रवार को कोच से जालौन आ रहे थे जब वह भेड के आगे आये तो एक वृद्ध सड़क पर चला आ रहा था, उसको बचाने के लिए उन्होंने अपनी बाइक नीचे उतारी, जिससे उनकी बाइक फिसल गई, और वह गंभीर रूप से घायल हो गए, वहां से निकल रहे राहगीरों ने एंबुलेंस की सहायता से उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सको द्वारा गंभीर हालत देखते हुए उन्हें उच्च संस्थान के लिए रेफर किया गया।