पेंशनरों ने विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी को सोपा ज्ञापन

जालौन से ब्रजेश उदेनियाँ की रिपोर्ट

जालौन। पेंशनर दिवस पर पेंशनरों द्वारा अपने पेंशनर संस्थान के माध्यम से ज्ञापन प्रस्तुत कर वरिष्ठ नागरिक पेंशन सेवा संस्था द्वारा 10 सूत्रीय मांग पत्र देश के प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा।जिसमे
पेंशनरों को डिजिटल परिचय पत्र जारी किये जाने,
जिला अस्पतालों में मुख्य चिकित्सा अधिकारी/मुख्य चिकित्सा अधीक्षक स्तर पर पेंशनरों की चिकित्सा प्रतिपूर्ति प्रकरणों का अनावश्यक लंबित रखा जाना,
जीवन प्रमाण पत्र जमा करने एवं पेंशन भेजना में सूचना हेतु पंजीकृत मोबाइल नंबर लिंक ना होना,
मृतक पेंशनरों की प्रकरणों में अनावश्यक विलंब भाग 3 सेवानिवृत्ति विभाग से मांगा जाना,
पेंशनरों का चिकित्सा खर्च प्रतिपूर्ति पर आयकर की कटौती किया जाना,
निजी चिकित्सालय एवं में पंडित दीनदयाल उपाध्याय कैशलेस हेल्थ कार्ड के माध्यम से उपचार उपलब्ध न होना,
पेंशनरों की चिकित्सा प्रतिपूर्ति दावों के निस्तारण में अत्याधिक विलंब आदि समस्याओं के संबंध में निस्तारण किये जाने के लिये ज्ञापन सौपकर निस्तारित किये जाने की मांग की गयी। इस पर जिलाधिकारी ने चकबंदी विभाग के लिपिक महेंद्र कुमार गौतम को बुलाकर लंबित चिकित्सा प्रतिपूर्ति का भुगतान न होने से कडी नाराजी जताई। जिलाधिकारी ने लिपिको को निर्देशित करते हुये कहा कि पेंशनरो के कार्यो मे लापरवाही न बरती जाये।इस मौके पर ज्ञान चंद्र गुप्ता जिला अध्यक्ष राधा रमन गोस्वामी जिला मंत्री दिलीप माहेश्वरी उपाध्यक्ष विक्रम सिंह कोषाध्यक्ष लाल सिंह बघेल आदि एक दर्जन पेंशनर मौजूद रहे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x