गुम हुये तीन मोबाइल पुलिस ने बरामद कर मोबाइल धारकों को लौटाये गए

*जालौन से ब्रजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट

0-आपरेशन मुस्कान के तहत लौटाई मुस्कान
जालौन।ऑपरेशन मुस्कान के तहत स्थानीय पुलिस तथा कंप्यूटर ऑपरेटर की संयुक्त कार्रवाई के चलते गुम हुए एंड्रॉयड के तीन मोबाइल जिनकी कीमत लगभग पैतालीस हजार रुपये के बरामद कर मोबाइल धारकों को सुपुर्द किय।अपने-अपने मोबाइल पाकर सभी मोबाइल धारको ने स्थानीय पुलिस द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर दुर्गेश कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत डिप्टी एसपी शैलेंद्र बाजपेई के नेतृत्व मे कोतवाल आन्नद कुमार अतिरिक्त इंस्पेक्टर जगदंबा प्रसाद दुवे, एस एस आई संजय गोस्वामी तथा कंम्पूटर आपरेटर आन्नद सचान द्वारा कई गुम हुये मोबाइलों को बरामद किया जा रहा है, इस सराहनीय कार्य की जमकर सराहना भी हो रही है।शुक्रवार को पुलिस द्वारा गुम हुये परमवीर निवासी चुर्खी रोड,महेन्द्र बिरिया खुर्द, धीरज साहू मुहल्ला रापट गंज आदि के तीन गुम हुये मोबाइलो बरामद करने मे सफलता हासिल की। कंप्यूटर ऑपरेटर आनंद सचान द्वारा सभी गुम हुये मोबाइलो को सी ई आई आर पोर्टल के तहत ऑनलाइन बरामद किया जाता है,स्थानीय पुलिस की कडी मेहनत के चलते तमाम लोगो के गुम मोबाइल बरामद है चुके है, सभी मोबाइल धारक पहले अपने-अपने मोबाइलों की गुम होने की सूचना कोतवाली में दर्ज कराते है, उनकी सूचनाओं के आधार पर स्थानीय पुलिस द्वारा कंप्यूटर ऑपरेटर आनंद सचान सीईआईआर पोर्टल ऑनलाइन के तहत गुम सभी मोबाइलों को बरामद किया जाता है। उक्त मोबाइलों की कीमत तकरीबन पैतालीस हजार रुपये थी, अपने-अपने गुम मोबाइल पाकर सभी मोबाइल धारकों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई, सभी ने पुलिस के कार्यों की जमकर सराहना की।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x