रास्ता रोककर पचास हजार लूट लेने तथा फिरौती भी मांगी, कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज

जालौन से ब्रजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट

जालौन। युवकों पर रास्ते में रोककर युवक के 50000 रुपये लूटकर ले जाने एवं दो लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी थी। मामले की सुनवाई न होने पर युवक ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
रेंढ़र थाना क्षेत्र के ग्राम परावर निवासी झल्लन पाल ने न्यायालय को बताया कि बीती 19 नवंबर को वह जालौन की ओर से अपने गांव जा रहा था। जब वह छिरिया सलेमपुर के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पुल के नजदीक पहुंचा तभी वहां पहले से ही घात लगाए बैठे रेंढ़र थाना क्षेत्र के ग्राम इटौरा निवासी महेश सिंह व उनके चार अज्ञात साथियों ने जबरन उसे रोक लिया और उसके साथ गाली, गलौज कर पिटाई करने लगे। जब उसने रोका तो उसकी जेब में पड़े 50000 रुपये लूट लिए। इतना ही नहीं रंगदारी में दो लाख रुपयों की और मांग की। जब उसने बताया कि उसके पास इतने रुपये नहीं हैं तो उन्होंने खेत बेचकर उन्हें दो लाख रुपये देने की बात कही। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी भी दे डाली। रुपये लूटकर और धमकी देने के बाद वह सभी वहां से भाग गए। इसकी शिकायत उसने कोतवाली के साथ ही एसपी के यहां भी की थी। लेकिन कोई सुनवाई न होने पर उसने न्यायालय की शरण ली है। वहीं, न्यायालय के आदेश पर शनिवार को कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल आनंद कुमार सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करेगी।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x