जालौन। नमो नमो सनातन हिंदू महासभा द्वारा 175वां हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड पाठ मुरली मनोहर स्तित पियूष महांत मंदिर मे राधा कृष्ण, हनुमान जी शंकर जी मंदिर पर आयोजित किया गया। सर्वप्रथम पुजारी ने पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ करवाया। नमो नमो हिंदू महासभा के द्वारा लगातार नगर और क्षेत्र मे स्थित देवी देवताओं के मंदिरो मे हनुमान चालीसा तथा सुंदर कांड के पाठ आयोजित किये जा रहे, समिति के सदस्यो ने बताया कि वह सनातन धर्म के लिये लोगो को जागरुक करने का काम कर रहे। इस दौरान भगवती प्रसाद मिश्रा, वाचस्पति मिश्रा, मिथिलेश कुमार मिश्रा, संजय कुमार, श्रवण कुमार, मधुर, राहुल यादव, पंकज वर्मा, जिला अध्यक्ष सत्यनारायण मिश्रा आदि तमाम भक्तो ने मंदिर पर पहुच कर पाठ किया।तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest