शीतलहर मे बचाव ही एक मात्र साधन–डा केडी गुप्ता

जालौन से ब्रजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट

जालौन। कोहरा तथा सर्द हवाओं से बचने के लिए उपाय ही एकमात्र साधन है । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर केडी गुप्ता ने नगर तथा क्षेत्र की जनता से सर्दी से बचने के उपाय बताए । उन्होंने कहा बहुत ही जरूरी हो तो ही घरों से निकले घर से निकलते समय पर्याप्त कपड़े पहने सिर्, कान , गर्दन ,हाथ पैरों को अच्छी तरह ढक कर रखें। मौजा अवश्य पहनें । गर्म पोषक आहार ले पर्याप्त पानी पिए , हो सके तो गुनगुना पानी पिए ।कमरों को गर्म रखें हीटर अंगूठी का सुरक्षित उपयोग करें शराब व धूम्रपान से बचे । बीमारी शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कम करते हैं, नहाने में सावधानी बरतें।अगर बीमारी के लक्षण दिखे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। तेज ठंड लगना, सुन्नता,खांसी, सांस लेने में दिक्कत आदि की समस्या हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें, सर्दी से बचाव ही एकमात्र साधन है इसे सभी लोग अपनाए।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x