मृत गौवंशों के खुले पडे अवशेषों पर एसडीएम के आदेश पर डाली गयी मिट्टी, किया अंतिम संस्कार

जालौन से ब्रजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट

0-ग्राम पंचायत सदूपुरा का मामला
जालौन । ग्राम पंचायत सदुपुरा के गौशाला में मृत गोवंशों के अंतिम संस्कार के दौरान उन पर पर्याप्त मिट्टी ना डाले जाने से उनके अवशेषों को कुत्तों द्वारा नोचकर खाने की सूचना पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर खंड विकास अधिकारी को सूचना दी, जिस पर मौके पर पहुंचे ग्राम पंचायत सचिव तथा एस डीएम आदि ने जेसीबी मशीन मंगवाकर गड्ढा कर मिट्टी डालकर मृत गोवंशों का अंतिम संस्कार विधि विधान से किया।
विश्व हिंदू परिषद तथा बजरंग दल के कार्यकर्ता राहुल कुशवाहा, मानवेंद्र पाल आदि ने बताया कि शुक्रवार को ग्राम पंचायत सदुपुरा की गौशाला की मृत्यु गोवंश का गड्ढे में अवशेषों को कुत्तों द्वारा नोच कर खाने की सूचना मिली तो तत्काल मौके पर पहुंचे और उन्होंने इसकी सूचना एसडीएम हेमंत पटेल को दी, एसडीएम के निर्देशन पर खंड विकास अधिकारी ने ई एम आई, और जे ई कृष्णवीर सिंह सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे उन्होंने तत्काल जे सी बी मंगवाकर मृत अवशेषों का हल्दी चंदन रोटी से पूजन कर उन पर मिट्टी डलवाई, जिससे सभी ग्रामीण ने संतोष जाहिर किया तो वहीं उन्होंने ग्राम प्रधान नेहा को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि गड्ढों में पर्याप्त मिट्टी डाली जाए।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x