जालौन से ब्रजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट
जालौन। बाइक चालक की टक्कर से गंभीर रुप से घायल हुये युवक की इलाज के दौरान मोत के मामले मे, मृतक के भाई ने कोतवाली मे दी अज्ञात बाहन चालक के खिलाफ दी तहरीर। पुलिस ने मामला किया दर्ज।कैथ निवासी भुलई राजा पुत्र राजकिशोर ने कोतवाली मे तहरीर देते हुये बताया कि वह अपनी बाइक से 30नबंवर को शाम के साढे छै बजे जालौन से अपने गांव कैथ जा रहा था जैसे ही वह लौना के पास पहुचा तभी नशे मे धुत होकर अपनी बाइक लहराते हुये विपरीत दिशा आ रही बाइक चालक ने मेरी बाइक मे टक्कर मार दी, मै अपनी बाइक से उछल कर सडक किनारे गिर गया और मामुली चोटे आई, लेकिन बाइक के पीछे बैठे मेरे भाई मुन्ना राजा उछल कर सडक पर गिर गये, जिससे उनके सिर मे गंभीर चोटे आयी, आनन फानन मे राहगीरो की मदद से उन्हे अस्पताल पहुचाया गया जहाँ गंभीर हालत देखते हुये डाक्टरो ने उन्हे उच्च संस्थान के लिये रिफर किया, हालत मे सुधार न होने पर उन्हे मेडीकल कालेज झांसी ले गये, वहाँ से उन्हे ग्वालियर रिफर किया गया जहा पर इलाज के दौरान उनकी 13दिसंबर को मोत हो गयी। जिस बाइक चालक ने टक्कर मारी है उसकी गाडी का नंबर वहां राहगीरो ने लिख लिया है।मृतक के भाई ने अज्ञात चालक के खिलाफ कोतवाली मे तहरीर दी, जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही की।