शीत लहर का कहर जारी, अब तक नही जले अलाव

जालौन से ब्रजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट

जालौन। सर्दी तथा कोहरे का कहर गुरुवार से शुरू हो गया, दिन दिन भर सूर्य भगवान के दर्शन को लोग तरस रहे,लोग ठंड और कोहरे से बचने के लिये घरों में दुबके रहे। बाजारों में भी सन्नाटा पसरा हुआ, किसानों ने सर्दी तथा कोहरे पडने को लेकर खुशी जताई। दिसंबर का महीना लगभग आधा बीत जाने के बाद सर्दी कम पडने से किसानों को चिंता सता रही थी, फसलों को लेकर किसान चिंतित थे, लेकिन गुरुवार से कडाके की पड रही सर्दी से जहा किसानो ने खुशी जाहिर की तो वही बूढे बुर्जुग सर्दी को लेकर बेहाल नजर आये।तीन चार दिन से पड रही कडाके की सर्दी के बाबजूद नगर पालिका द्वारा अभी तक नगर मे कही भी अलाव नही जलाये गये, नगर का सबसे व्यस्तम दो चौराहे है जहाँ दिन रात राहगीरो का आना जाना बना रहता है देवनगर चौराहा तथा कोंच औरय्या चौराहा, इस शीतलहर से राहगीर कापते नजर आये, तो नगर बासियो ने जल्द अलाव लगाये जाने की मांग की।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x