
जालौन से ब्रजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट
जालौन। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत कोच रोड स्थित वृद्धा आश्रम में 70 प्लस उम्र के 11 लाभार्थियों तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 18 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाएं गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर देवेंद्र भिटौरिया के निर्देशानुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर के डी गुप्ता के नेतृत्व में आयुष्मान मित्र राघवेंद्र सिंह ने रविवार को कोंच रोड स्थित वृद्धा आश्रम पर एक शिविर का आयोजन किया, जिसमें 70 साल तथा उससे अधिक उम्र के वृद्ध जनों के आयुष्मान कार्ड बनाएं। भारत सरकार द्वारा बुजुर्गों के निशुल्क इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं, जिसका सभी लोगों को लाभ भी मिल रहा है इस दौरान उन्होंने वृद्ध आश्रम में 11 तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 18 लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाए।