निराश्रितों को कंबल बांटकर महिलाओं को किया जागरूक

कालपी (जालौन)। निराश्रितों तथा असहायों की मदद करना सबसे बड़ा पुनीत धर्म है। इसलिए सभी लोगों को मानव की सेवा करने के लिए सक्रिय भूमिका अदा करना चाहिए। यह उदगार नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला ने कहा।
कदौरा विकासखंड ग्राम देवपुरा स्थित परिषदीय विद्यालय के परिसर में शीत लहर में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय लेखपाल प्रियंका सिंह एवं ग्राम पंचायत के सदस्य तथा गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में नायब तहसीलदार ने महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए जागरूक किया। उन्होंने कहा की जरूरत पड़ने पर हेल्पलाइन नंबर 112 का उपयोग करें। 5 मिनट के अंदर मौके पर पुलिस की टीम पहुंच कर आवश्यक कदम उठाएगी। उन्होंने बताया कि शीत लहर में राजस्व विभाग के द्वारा कंबलों का वितरण प्राथमिकता से किया जाएगा।

फोटो – कंबल वितरण करते नायब तहसीलदार एवं लेखपाल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x