जालौन से ब्रजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट
जालौन। रविवार को नगर के गांधी स्मारक पर कांग्रेस पार्टी का 140 वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय एवं जिला अध्यक्ष अरविंद सिंह सेंगर के आवाहन पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष राजा भैया दोहरे ने की। मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष अरविंद सिंह सेंगर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गांधी जी के आदर्शों और कांग्रेस पार्टी के गौरवशाली इतिहास को स्मरण किया।जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह सेंगर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश की आज़ादी से लेकर आज तक संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।इस मौके पर शकुंतला तिवारी (महिला जिला अध्यक्षा), कमल दोहरे (जिला उपाध्यक्ष), संतोष सिंह चौहान (जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस), विष्णु चतुर्वेदी, प्रदुम्मन दीक्षित (जिला महासचिव), अनिल यादव (जिला महासचिव), गोल्डी अवस्थी (जिला सचिव), उमेश दीक्षित (नगर उपाध्यक्ष), जाहिदउल्ला अंसारी, डॉ. धर्मेंद्र मिश्रा, अशोक दोहरे (पूर्व नगर अध्यक्ष) सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।