जालौन से ब्रजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट
जालौन। मटर बेचने के दौरान सौदा लेने गये युवक के साथ कुछ लोगो द्वारा गाली गलौज तथा लाठी डंडो से मारपीट कर घायल कर देने की शिकायत पीडित ने कोतवाली मे की पुलिस पीडित की शिकायत पर आरोपी खिलाफ कार्यवाही की, उक्त घटना का वीडीओ सोशल मीडिया पर भी वायरल है।
प्रतापपुरा निवासी राजाभैया ने कोतवाली मे तहरीर देकर बताया कि रविवार को वह अपनी हरी मटर की फलिया चुंगी नं चार के पास विश्नोई पैट्रोल पंप के पास लगे काटें के पास गांव से आया था, रात्रि के तकरीबन साढे नौ बजे थे, मटर बेचने के बाद वह चुंगी के पास कंफेनसरी की दुकान पर सामान लेने गया उसी दौरान जालौन के सतेंद्र तथा रमन मिश्रा आये और गाली गलौज करने लगे हमने गाली देने से मना किया तो उक्त लोगो ने फोन करके अपने दस बारह अन्य साथियो को बुला लिया, उक्त कार तथा बाइक पर सवार होकर आये और कार मे रखे डंडे लाठी निकाल कर मारपीट करने लगे, इस घटना का प्रत्यक्ष दर्शियो द्वारा वीडियो भी बना लिया गया, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रहा है, पुलिस ने पीडित की तहरीर लेकर मामले की जांच शुरु कर कार्यवाही प्रारम्भ की।