कुठौदा बुर्जुग मे खेल का मैदान तथा डिजिटल लाइब्रेरी बनाये जाने की मांग

जालौन से ब्रजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट

जालौन। कुठौदा बुर्जुग गांव में खेल के मैदान को बनाने के लिए प्रस्ताव भेजने के बाद भी अब तक खेल का मैदान नहीं बनाया गया। गांव के खेल का मैदान व डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना कराने के लिए ग्रामीण ने डीएम को मांग पत्र भेजा है। कुठौंदा बुजुर्ग निवासी गजेंद्र सिंह सेंगर ने जिलाधिकारी को मांग पत्र भेजकर बताया कि उनके गांव में खेल का मैदान नहीं है। खेल का मैदान बनाए जाने की मांग वह कई वर्ष से कर रहे हैं। लेकिन हर बार कोई न कोई बहाना बना दिया जाता है। गांव में गाटा संख्या 291 में खेल का मैदान बनाया जा सकता है। लेकिन इसका श्रेणी परिवर्तन किया जाना है। इसके लिए भूमि प्रबंधन समिति की बैठक 29 जुलाई 2025 को हो चुकी है। समिति द्वारा प्रस्ताव तहसीलदार कार्यालय भेजा जा चुका है। लेकिन अब तक कार्रवाई आगे नहीं बढ़ी है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि इस प्रस्ताव पर तत्काल कार्रवाई कर उपरोक्त भूमि का श्रेणी परिवर्तन कराकर खेल का मैदान बनवाया जाए। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सरकार की मंशा है कि गांवों में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना की जाए। ताकि छात्र वहां शांतिपूर्ण वातावरण में बैठकर अपनी तैयारी कर सकें। ऐसे में छात्र हित को ध्यान में रखते हुए गांव में डिजिटल लाइब्रेरी की भी स्थापना कराई जाए।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x