संस्थापक पूज्य राजा चंद्रवंशी जी की जयंती पर समाजिक कार्यक्रम कर दी श्रद्धांजलि

उरई जालौन। आज भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के संस्थापक पूज्य श्री राजा चंद्रवंशी जी की जयंती के अवसर पर दिनांक 8 जनवरी 2026 को सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के जिला प्रभारी एड० संजीव कुमार दीक्षित के नेतृत्व में नगर के जिला अस्तपाल, कोच बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन के बाहर आयोजित किया गया।प्रातः 9 बजे पूज्य श्री राजा चंद्रवंशी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी गयी और कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। जिसमे लोगो को ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से अलग अलग जगह कोंच बस स्टैंड, जालौन बस स्टेण्ड पर यात्रियों व जिला अस्पताल में मरीजों के तीमानदार व राहगीरों को चाय एवं पकोड़ों के साथ जलेबी वितरित की गयी जिसे लोगों ने जमकर सराहा। इस अवसर पर जिला महासचिव सलिल तिवारी, जिला विधिक सचिव एड० नेहा निरंजन, नगर अध्यक्ष राजपाल धनौरिया, बिट्टू, दीपक गुप्ता सहित अनेक सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। उपस्थित सभी ने पूज्य राजा चंद्रवंशी जी के विचारों को आत्मसात करते हुए मानव सेवा एवं अधिकार संरक्षण का संकल्प लिया।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x