मकर संक्रांति पर सेवा भाव से खिचड़ी वितरण कार्यक्रम

उरई जालौन। मकर संक्रांति के पावन पर्व के अवसर पर भारतीय युवा शक्ति मंच द्वारा राधा कृष्ण मंदिर परिसर में संस्था के सक्रिय सदस्य अंकित गुप्ता की कैंटीन पर भव्य खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम समाज सेवा और सामूहिक सहयोग की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की। संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष गोविंद सिंह कश्यप जी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का सफल संचालन हुआ, जबकि संस्था के उपाध्यक्ष यशपाल जी ने व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस सेवा कार्य में बीनू गुप्ता, सुनील पटेरिया, अवध बिहारी यादव, अंकुर राजा, प्रदीप पाल, मानसिंह और भगवान सिंह ने सक्रिय रूप से योगदान दिया। सभी सदस्यों ने मिलकर प्रसाद स्वरूप खिचड़ी वितरित की और पर्व के महत्व को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x