फौजी के घर चोरों ने जमकर की लूटपाट, लाखों के जेवर चुराकर ले गए

परिजनों को कमरे में बंद कर दिया था, घटना खुलासा के लिए बनाई गई तीन टीमें 

उरई। कोतवाली क्षेत्र के  मोहल्ला सुशील नगर में  वुधवार की रात एक फौजी के घर चोरों ने धावा बोलकर जमकर लूट पाट की। विरोध करने पर परिजनों को पहले पीटा फिर कमरे में बंद कर दिया। चोर 20 हजार रुपए नगद और करीब 20 लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी करके ले गए। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और छानबीन में जुट गए। घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस की तीन टीमें बनाई गई है।

जानकारी के अनुसार उरई कोतवाली क्षेत्र के मवई रोड पर श्रीहरि होटल के पास रहने बाले फौजी सुरजीत के घर वुधवार की रात अज्ञात चोर घर के पीछे सीढ़ी लगाकर अंदर घुस गए। घर में किसी के आने की आहट पाकर  फौजी की पत्नी पिंकी की आंख खुल गई। जैसे ही उसने चोरों को देखा तो उसने शोर मचाने की कोशिश की लेकिन उसे धमका कर शांत रहने को कहा गया। चोरों ने पिंकी और उसकी बेटी ,बेटे समीर को कमरे में बंद कर दिया।

इसके बाद  बदमाशों ने  घर मे रखे बक्शे और अलमारियों के ताले तोड़कर चोरी की घटना को  अंजाम दिया। परिजनों के अनुसार बदमाशों ने अलमारी की चाबियां छीन ली और पूरे घर को खंगाल डाला , बदमाश लगभग 20 लाख रुपये कीमत के सोने चांदी के जेवरात और 20 हजार रुपया नगद लेकर फरार हो गए। जाते समय बदमाश घर मे लगे सीसीटीवी कैमरे ओर  डीवीआर उखाड़ कर ले गए ताकि उनकी पहचान न हो सके। सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक, चौकी प्रभारी, फोरेंसिक  टीम के साथ मौके पर पहुचे और जांच में जुट गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। सीओ राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि बदमाशों की तलाश के लिए तीन टीमों को लगाया गया है । कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x