बाल अधिकार जागरूकता कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन, बच्चों को मिली उनके अधिकारों की जानकारी

किन्नर गुरु एवं किन्नर समाज की गरिमामयी उपस्थिति बनी प्रेरणा स्रोत

उरई, जालौन। भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन, नई दिल्ली की जनपद इकाई जालौन (उत्तर प्रदेश) द्वारा बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से अजनारी रोड स्थित सुनीता सुमन शिक्षण संस्थान में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में किन्नर गुरु दिव्या नायक व किन्नर शिवांगी की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिसने आयोजन को विशेष रूप से प्रेरणादायी बना दिया।
जिला विधिक सचिव एड० नेहा निरंजन ने बच्चों को शिक्षा के अधिकार व समानता के अधिकार सहित अन्य मौलिक अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा प्राप्त करने और समान अवसर पाने का संवैधानिक अधिकार है, जो उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव है।
कार्यक्रम में किन्नर गुरु दिव्या नायक एवं किन्नर समाज की विशेष सहभागिता ने बच्चों को प्रेरित किया और समाज में समानता एवं सम्मान का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में संस्थान की संस्थापिका शिवांगी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। भारतीय मानवाधिकार एशोसिएशन के तत्वाधान में किन्नर गुरु माँ दिव्या नायक ने बच्चों के विकास हेतु सुनीता सुमन शिक्षण संस्थान की संस्थापिका शिवांगी दीक्षित को 11,000 रुपये की धनराशि सप्रेम भेंट के रूप में दी। अंत में एड० संजीव दीक्षित द्वारा बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x