
फोटो कोंच1-एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन को जन्मदिन की बधाई देते लोग
तिरुपति गार्डन में आयोजित जन्मदिन कार्यक्रम में सैकड़ों समर्थकों के बीच बड़ी बात कही एमएलसी प्रतिनिधि ने
कोंच। झांसी ललितपुर जालौन निकाय क्षेत्र से भाजपा की विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन के पति और प्रतिनिधि आरपी निरंजन ने बुधवार को अपने सैकड़ों समर्थकों के बीच यह कह कर कि दस साल से प्रतिनिधि के तौर पर काम कर रहा हूं, कब तक प्रतिनिधि के तौर पर जाना जाऊंगा, अब तो यह प्रतिनिधि हटवाओ, सियासी हलकों में हलचल मचा दी है। इसके बाद से ही उनके इस वक्तव्य के राजनैतिक मायने खोजे जाने लगे हैं कि कहीं वह 2027 के विधानसभा चुनाव में अपने खुद के लिए भाजपा से टिकिट के लिए दावेदारी तो नहीं कर रहे हैं। इससे पहले भी वह कई मंचों से सार्वजनिक तौर पर यही बात कहते आए हैं।
मौका था एमएलसी रमा निरंजन के पति/ प्रतिनिधि आरपी निरंजन के जन्मदिन का जिसे सेलीब्रेट करने के लिए उनके खासमखास मिस्टर धनौरा और प्रधान चमरसेना देवेंद्र सिंह ने तिरुपति गार्डन में एक कार्यक्रम आयोजित किया था जिसमें सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र से उनके समर्थक और शुभचिंतक जुटे थे। आए हुए लोगों ने आरपी के साथ केक काट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम संयोजक द्वय मिस्टर धनौरा व प्रधान देवेंद्र सिंह ने उनको पगड़ी पहनाकर तलवार भेंट की। आरपी निरंजन ने अपने संबोधन में सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि आप लोगों के बीच वह खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि वह अपने आप में कुछ भी नहीं हैं, उनकी पहचान तो विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन के प्रतिनिधि के तौर पर है और पिछले दस सालों से उन्हें इसी तौर पर जाना जाता है। वह यहीं नहीं रुके, कहा कि उनके साथ प्रतिनिधि का जो तमगा चिपका हुआ है इसे हटवा कर उन्हें खुद की पहचान दें। उनके इस वक्तव्य पर समर्थकों ने तो खूब तालियां पीटीं लेकिन पार्टी में जरूर खलबली मच गई है। राजनीति के जानकार उनके इस वक्तव्य के सियासी मायने खोजने में मगजमारी करने में जुट गए हैं। इस वक्तव्य का अगर सीधा मतलब निकाला जाए तो यही निकलता है कि अब वह खुद माननीय बनने की इच्छा बलवती हो रही है और कहीं न कहीं आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी हाईकमान से अपने लिए एक अदद टिकिट की जुगाड़ करने में लगे हैं। संचालन इंजीनियर राजीव रेजा ने किया। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की प्रधानाचार्या आरती सोनी, मिस्टर घनौरा, ग्राम प्रधान चमरसेना देवेंद्र सिंह निरजंन, विनोद अग्निहोत्री, राजा भैया, प्रदीप निरजंन, रामशंकर छानी, अनिल कपूर, शिव सिंह कुशवाहा, विनोद सोनी, रामप्रकाश निरजंन, गुड्डू मिश्रा, ओपी कुशवाहा, नरसिंह गहरवार, शादाब, राजेंद्र दुवे, ग्राम रवा प्रधान मुलायम कुशवाहा, रिशू पाठक, जीतू यादव, मदन सीरौठिया आदि रहे।