छात्रों को बेल्टों से पीटने की घटना में चार के खिलाफ एफआईआर 

महाविद्यालय से परीक्षा देकर निकले थे छात्र, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच तेज

कॉलेज के बाहर 10-12 युवकों ने दो छात्रों पर हमला कर दौड़ा दौड़ा कर पीटा था

कोंच। महाविद्यालय के बाहर छात्रों को दौड़ा-दौड़ा कर बेल्टों से पीटे जाने की सनसनीखेज घटना में पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी जिसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे जिसमें 10 से 12 युवक हाथों में बेल्टें लिए छात्रों की पिटाई लगाते नजर आ रहे थे।
कस्बे के मथुरा प्रसाद महाविद्यालय में बुधवार को बीएससी का पेपर समाप्त होने के बाद जैसे ही दो छात्र कॉलेज परिसर से बाहर निकले तो वहां पहले से खड़े 10-12 युवकों ने उन पर अचानक हमला बोल दिया। आरोपियों ने कमर से बेल्टें निकालकर छात्रों को सरेआम दौड़ा-दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमले से बचने के लिए एक छात्र पास के मेडिकल स्टोर में घुस गया, लेकिन हमलावरों ने वहां भी पीछा नहीं छोड़ा। उसे दुकान से खींचकर बाहर लाया गया और फिर से पिटाई की गई थी। वहां मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे और किसी ने भी बीच-बचाव की हिम्मत नहीं जुटाई थी। हमले में दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिससे पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिलने की उम्मीद है। नदीगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सलैया खुर्द निवासी छात्र अभिजीत सिंह की तहरीर पर पुलिस ने रामू, अनुज, देवी और भाई जी के खिलाफ मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x