योगेंद्र सिंह बने अमरचंद्र महेश्वरी इंटर कॉलेज के प्रबंधक 

कोंच। अमरचंद्र महेश्वरी इंटर कॉलेज के प्रबंधक सरनाम सिंह यादव के निधन पर उप प्रबंधक योगेंद्र सिंह यादव को सर्वसम्मति से प्रबंधक चुन लिया गया है।

अमरचंद्र महेश्वरी इंटर कॉलेज के प्रबंधक सरनामसिंह यादव का अपने पद पर रहते हुए 28 मार्च को असामयिक निधन के कारण विद्यालय प्रबंधक पद आकस्मिक रूप से रिक्त हो जाने की स्थिति में विद्यालय सुचारु रूप से सुसंचालित होता रहे, इसके लिए प्रबंध समिति की आपातकालीन बैठक 1 अप्रैल को आहूत की गई थी जिसमें सर्वसम्मति से विद्यालय प्रबंध समिति के उप प्रबंधक योगेंद्र सिंह यादव को निर्विरोध प्रबंधक चुन लिया गया है। योगेंद्र सिंह यादव को प्रबंधक पद पर निर्विरोध निर्वाचित किए जाने के सर्वसम्मत प्रस्ताव को जिला विद्यालय निरीक्षक जालौन स्थान उरई ने अनुमन्यता प्रदान करते हुए योगेंद्र सिंह यादव के हस्ताक्षर भी प्रमाणित कर दिए गए हैं।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x