नूह सड़क हादसे में शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि

उरई। भारतीय मानवाधिकार एसोसियेशन जनपद इकाई जालौन द्वारा हरियाणा के नूंह में हुए सड़क हादसे में शहीद जालौन पुलिसकर्मियों की स्मृति में शुक्रवार को सिटी सेंटर, स्टेशन रोड उरई में शोक सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम शाम 7 बजे आयोजित हुआ, जिसमें संगठन के पदाधिकारियों एवं सामाजिक लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
सभा में शहीद उपनिरीक्षक मोहित यादव, सत्यपाल सिंह, कांस्टेबल प्रदीप एवं अशोक की शहादत को नमन करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इसके बाद उपस्थित लोगों ने कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि इन वीर जवानों की शहादत को हमेशा याद रखा जाएगा।
भारतीय मानवाधिकार एसोसियेशन ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान जिला प्रभारी संजीव कुमार दीक्षित एड०, महासचिव सलिल तिवारी, जिला विधिक सचिव नेहा निरंजन एड०, रितिक दुबे उर्फ शनि एड०, राजपाल धनौरिया, विभूति विक्रम वैद्य एड०, शिवमंगल सिंह, प्रदीप निरंजन, संजय दुबे, रामसेवक, श्रीमती विनीता, अस्मिता रत्ना, निकहत परवीन सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x