गंगा दशहरा पर शर्बत पिलाया राहगीरों को 

कोंच। मां गंगा के धरती पर अवतरण की पावन स्मृति के रूप में मनाए जाने वाला पर्व गंगा दशहरा सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पर्व पर दान पुण्य के विशेष विधान को लेकर युवाओं ने गहोई भवन पर सड़क किनारे राह चलते सैकड़ों लोगों को भीषण गर्मी में ठंडा शरबत पिलाकर उन्हें राहत पहुंचाई। शरबत वितरण में सूर्यदीप सोनी, पंकज निरंजन सेता, सौरभ शिवहरे, सुनील रायकवार ऋषभ यादव, हेमंत अग्रवाल, शरद यादव, अभय सोनी, मिट्ठू सोनी, राजेश राठौर, गौरव पटवा, कंचे अग्रवाल, किशोरी, सोनू गुप्ता, शुभम अग्रवाल, गौरव सोनी, विकास वर्मा, नितिन राठौर आदि शामिल रहे। हिंदू धर्म के अनुसार गंगा दशहरा पर्व ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन गंगा नदी में स्नान और दान पुण्य व जरूरतमंद लोगों की मदद करने से मनुष्य को पुण्य और मोक्ष की प्राप्ति होती है। उधर, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल कोंच इकाई द्वारा भी जेठ दशहरा के उपलक्ष्य में शर्बत वितरण किया गया। इस दौरान उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय लोहिया, महामंत्री राजेंद्र अग्रवाल, आमीन बेग, सचिन गौतम, केके राजपूत, राहुल वर्मा, कृष्ण कुमार गुप्ता लला देवगांव वाले, राजीव गुप्ता तीतरा वाले, आकाश गर्ग, ब्रजेश गुप्ता, देवेंद्र सोनी आदि रहे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x