“बलदाऊ चौक में सड़क पर बह रहा नालियों का पानी, बरसात से पहले नगरपालिका की तैयारी नदारद”

बलदाऊ चौक में नालियों का पानी बह रहा है सड़क पर
बरसात से पहले नगरपालिका की नहीं दिख रही कोई तैयारी
पिछले साल बरसात में शहर में हुआ था जलभराव

बरसात शुरू होने से पहले ही बलदाऊ चौक मोहल्ले में नगर पालिका की लापरवाही उजागर हो गई है। यहां नालियों की सफाई न होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नीलकंठ मंदिर जाने वाले रास्ते की नाली कई दिनों से साफ नहीं हुई है, जिससे वहां का गंदा पानी सड़क पर फैल गया है। मंदिर आने-जाने वाले लोग मजबूरी में दूसरे रास्ते से होकर निकल रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका की उदासीनता के चलते पिछले साल भी बरसात में शहर की गलियां और सड़कें जलभराव से भर गई थीं। इस बार भी अभी तक नालियों की सफाई नहीं की गई है और जगह-जगह कचरा जमा है। अगर समय रहते सफाई नहीं हुई तो मानसून के दौरान स्थिति और भी बदतर हो सकती है।

लोगों ने नगर पालिका से जल्द से जल्द नालियों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से राहत मिल सके। प्रशासन की अनदेखी से लोगों में नाराजगी है और वे समय रहते कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x