एसडीएम के यहां शिकायत करने पहुंची आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री

गांव के लोगों पर परेशान करने का आरोप लगाया आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री ने
कोंच। सींगपुरा गांव की आंगनबाड़ी कार्यकत्री ने गांव के ही कुछ लोगों पर उसे परेशान करने का आरोप लगाते हुए एसडीएम से शिकायत कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम सींगपुरा निवासी आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री नीतू पत्नी पर्वत सिंह ने मंगलवार को एसडीएम ज्योति सिंह को शिकायती पत्र देकर बताया कि गांव के ही कुछ लोग उसे जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हैं और कार्यकर्त्री की नौकरी से इस्तीफा देने का दबाव बना रहे हैं। इतना ही नहीं, जब वह रास्ते में कहीं आती जाती है तो वो लोग अश्लील गाने गाने लगते हैं। विरोध करने पर उसके साथ अप्रिय घटना को अंजाम देने की धमकी देते हैं। महिला ने एसडीएम को बताया की उक्त लोग दबंग हैं जिससे उसका गांव में रहना दुश्वार हो गया है। महिला ने एसडीएम से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि यदि आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह गांव से पलायन करने अथवा बच्चों सहित आत्महत्या करने को मजबूर होगी।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x